मिर्ज़ापुर: 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरने से करंट की चपेट में आये 14 लोग झुलसे, एक की हुई मौत

रेहान अहमद
डेस्क: मिर्ज़ापुर जिले में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरने से चपेट में आये 14 लोग झुलसे वही एक लोग की मौत हो गई। मामला जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र का है जहाँ क्षेत्र के बिसौरा गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते घरों में करंट दौड़ गया।

इसके बाद झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले टुनटुन (43) के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस पहुंची है।











