पछुवा हवाओ ने बदला शहर-ए-बनारस का मौसम, चल रही तेज़ रफ़्तार हवाओ से लोगो ने सिहरन महसूस की, तापमान में गिरावट दर्ज

शाहीन बनारसी
वाराणसी: “पलक झपके यहाँ मौसम बदल जाए” के तर्ज पर शहर-ए-बनारस के मौसम ने भी कुछ इसी तरह करवट ले लिया। तेज़ रफ़्तार पछुवा हवाओ से मौसम का रुख बदल गया। सुबह करीब सात से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तेज़ रफ़्तार हवाओ से लोगों ने सिहरन महसूस की। मौसम में इस बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

जबकि न्यूनतम तापमान बुधवार को 20.2 की जगह गुरुवार को कम होकर 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही उत्तर पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इस तरह का मौसम अभी दो-तीन दिन बने रहने के आसार हैं।











