वाराणसी: बेकाबू कार ने चाय के दूकान पर मारी टक्कर, दीवार से टकराई कार, दो लोगो की हालत गंभीर

ए0 जावेद
वाराणसी: आज मंगलवार की सुबह वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में अचानक एक हादसा हो गया। दरअसल, संकुल धारा पावर हाउस के पास बेकाबू इको स्पोर्ट कार चालक ने सड़क किनारे चाय की दुकान पर लोग बैठ कर चाय पी रहे थे वहां टक्कर मार दिया।

पुलिस ने दोनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। कार चालक डॉ आशीष श्रीवास्तव बालाजी नगर कॉलोनी सामनेघाट लंका के रहने वाले हैं जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।











