सरकार ने दिया निर्देश ‘पीडब्लूडी भरे सडको के गड्ढे’, लोगो ने विभाग से कहा साहब गड्ढे भर दो, नही सुना जब विभाग ने तो सपा नेता शाहिद अली ‘मुन्ना’ और आदिल खान लेकर पहुचे फावड़ा और बेलचा, खुद ही भर दिया गड्ढा

शाहीन बनारसी
डेस्क: सरकार कोई दिशा निर्देश जारी करे, ये एक अलग सी बात है। मगर विभाग दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन ही कर डाले, ये दूसरी बात होती है। विभाग की हीलाहवाली अक्सर देखने को मिलती है। इसका ताज़ा उदहारण आज नई सड़क पर देखने को मिला जब पीडब्लूडी से कई बार कहने के बावजूद भी गड्ढे नहीं भरे तो सपा नेताओं ने खुद ही अपने हाथो से गड्ढे भर डाले।

आखिर आज इस हिला हवाली और आश्वासन से परेशान होकर सपा नेता शाहिद अली खान मुन्ना और आदिल अहमद अपने हाथो में फरसा और बेलचा लेकर गड्ढे के पास पहुचे और खुद के हाथो से श्रमदान करके इस गड्ढे को भर दिया। इस अवसर पर आदिल खान ने कहा कि सरकार आदेश देती है। मगर विभाग उस आदेश को पूरा करता है नही। परेशान हो चुके थे शिकायत कर कर के। मगर सिर्फ आश्वासन दर आश्वासन मिल रहा था। आखिर हम लोगो ने अपने हाथो से ही गड्ढे भर दिए है। अब सपाई सरकार के भरोसे न रहकर खुद अपने हाथो से काम कर दिया करेगे। सरकार और सरकारी कर्मचारी आराम कर रहे है। उनके आराम में खलल नही पड़ना चाहिए।











