सोनभद्र: नाले के तेज़ बहाव में बह गये छह मजदूर, चार का शव हुआ बरामद, दो लोगो की तलाश जारी

ईदुल अमीन
डेस्क: कल शुक्रवार की शाम बारिश होने के बाद सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के बैतरा नाले के तेज़ बहाव के चपेट में आने से छह मजदूर बह गए। चार मजदूरों का शव चकरिया चौकी क्षेत्र में बरामद हुए हैं। जबकि दो मजदूरों की तलाश जारी है।

इनके अलावा संतरा देवी (55) पत्नी अमरनाथ अगरिया, विमलेश (12) पुत्र छोटेलाल अगरिया लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है।











