खीरी में नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, डीएम ने नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जनपद खीरी में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज मंगलवार से शुरू हो गई है। सुबह से ही नगरीय निकायों के लिए आवंटित नामांकन परिसर में फोर्स तैनात रही। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय)/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एडीएम संजय कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित नामांकन कक्षों का निरीक्षण करने पहुंचे। सभी व्यवस्थाएं उन्हें दुरुस्त मिलीं।

नगरीय निकाय हेतु अध्यक्ष एवं सदस्य पदों हेतु बिक्री किए गए नामांकन पत्रों का विवरण….
नपाप लखीमपुर के लिए अध्यक्ष पद हेतु पांच व सदस्य पद हेतु 114, नपं खीरी टाउन के लिए अध्यक्ष पद हेतु 09, सदस्य पद हेतु 31, नपं ओयल में अध्यक्ष पद हेतु दो एवं सदस्य हेतु 09 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
नपाप गोला गोकर्णनाथ के लिए अध्यक्ष पद हेतु 05, सदस्य पद हेतु 61, नामांकन पत्र एवं नपं मैलानी के अध्यक्ष पद हेतु 02, सदस्य पद हेतु 06 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपाप पलियाकला के लिए अध्यक्ष पद हेतु 05, सदस्य पद हेतु 22 एवं नपं भीरा के अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य पद हेतु 45 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपाप मोहम्मदी के लिए अध्यक्ष पद हेतु एक नामांकन पत्र, सदस्य पद हेतु 42 नामांकन पत्र एवं नगर पंचायत बरबर के अध्यक्ष पद हेतु सात एवं सदस्य पद हेतु सात नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपं धौराहरा के अध्यक्ष पद हेतु चार एवं सदस्य पद हेतु 16 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपं निघासन के अध्यक्ष पद हेतु चार व सदस्य पद हेतु 52 एवं नपं सिंगाही के अध्यक्ष पद हेतु दो, सदस्य पद हेतु 31 नामांकन पत्र बिक्री हुए।











