भदोही: अनियंत्रित होकर नहर में पलटी बस, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

मो0 सलीम
डेस्क: निजी बस में कोचिंग जाने वाले बच्चो के साथ ही आधा दर्जन यात्री बैठकर जा रहे थे तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मामला भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के दानूपुर बाजार के पहले कर्बला के सामने का है जहाँ आज बुधवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर खम्बा तोड़ते हुए नहर में पलट गई। घटना के बाद सभी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

बताते चले कि घटना के समय बस में करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। सभी को हल्की-फुल्की चोटें ही आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना के बाद बच्चों के परिजन काफी परेशान दिखे।











