आजमगढ़: ईंट भट्ठे की गिरी दीवार, महिला मजदुर की हुई मौत, तीन घायल

संजय ठाकुर

डेस्क: आज मंगलवार को आजमगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में उस वक्त हडकंप मच गया जब ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढह गई। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे में एक महिला मजदूर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया। बताते चले कि मृतका झारखंड प्रांत की रहने वाली थी।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार अहरौला ब्लाक प्रमुख पति शकील अहमद का पवई थाना अंतर्गत टैनी गांव में ईंट भट्ठा है जहाँ आसपास के गांव के अलावा झारखंड प्रांत के सैकड़ों मजदूर काम करते है। इन दिनों भट्ठे में ईंट पकने के लिए कच्चे ईंट की भराई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जहाँ आज मंगलवार की सुबह भट्ठे की एक दीवार अचानक से ढह गई। जिसमें चार मजदूर दब गए। दीवार ढहने से मौके पर हड़कंप मच गया।

तत्काल ढही दीवार के मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए माहुल स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां महिला मजदूर फूलमनी (38) पत्नी सुरेंद्र निवासिनी अरांगी थाना घाघरा जिला जुमला प्रांत झारखंड की मौत हो गई। वहीं अन्य मजदूरों सीमा (25), नगीना (30) व राकेश का इलाज चल रहा है। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी और परिवार के साथ एक वर्ष से ईंट भट्ठा पर ही रहती थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *