इस्राइल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में हुई जमकर गोलीबारी, दो महिलाओ की मौत

मो0 कुमेल
डेस्क: इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में आज शाम हुई गोलीबारी में दो इसराइली महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। इसराइली सेना का कहना है कि ये महिलाएं एक कार में थीं जो जॉर्डन घाटी में हमरा के पास गोली लगने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

सेना के द्वारा जारी किये बयान के अनुसाए घटना की सुचना पर जब सैनिक पहुंचे तो उन्होंने इसराइली वाहन में कई गोलियों के छेद दिखे और यह पाया गया कि ये एक हमला था। इसराइल के सरकारी समाचार चैनल ‘कान’ के अनुसार 22 गोलियों के खोल मिले, जिससे पता चलता है कि ये एक असॉल्ट राइफ़ल हमला था।











