गजब: जादुई मोर पंख ठीक करने के दावा करने वाले करते थे ठगी, 9 चढ़े पुलिस के हत्थे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जिले की निघासन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने लखहा गांव से जादुई मोर पंखी से बीमारी ठीक करने के नाम पर एक उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली एक महिला से ठगी करने वाले 9 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने कथित जादुई मोर पँख, कथित जादुई गिलास, कथित जादुई चावल और नकली दवाएं तथा 2 अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस, छुरी, मोबाइल फोन सहित चालीस हजार रुपये की नकदी बरामद की है।












