रेहान अहमद
प्रयागराज: कल मंगलवार को प्रयागराज के कटरा इलाके में बम फेंकने की ख़बर सामने आई है। अतीक़ अहमद के वकील दया शंकर मिश्रा का दावा है कि बम उनके घर के बाहर फेंका गया है। इस हमले में कोई घायल नहीं है। इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि यह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला है और इस दौरान बम फेंकने की घटना हुई। अतीक़ अहमद के वकील के घर पर हमले की ख़बर सही नहीं है।
उन्होंने अपने बयान में बताया कि जिस समय मेरे घर के बाहर बम चलाया गया है। जिस समय घटना हुई है उस समय हमारे घर के अन्दर हमारी बहु और बेटी थी। यह सब इस लिए किया गया कि मैं डर जाऊ और प्रभावी पैरवी न करू। अधिवक्ता दया शंकर मिश्रा के इस बयान पर समाचार लिखे जाने तक प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कोई प्रतिक्रिया नही आई है।
बताते चले कि बृहस्पतिवार को प्रयागराज में गैंगस्टर से नेता बने अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ पर हमला हुआ, उस वक्त पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल चेक-अप के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल लेकर आए थे। पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने अस्पताल के ठीक पास, पुलिस के घेरे में चल रहे अतीक़ और अशरफ़ पर बेहद नज़दीक़ से गोलियां चलाईं और उनकी मौत के बाद धार्मिक नारेबाज़ी की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…