कानपुर: तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 घायल

एहतेमाम अहमद
कानपुर(देहात): तेज़ रफ़्तार बस के पलटने से कानपुर देहात में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। मामला थाना सिकन्दरा क्षेत्र के बिरहाना हाईवे का है जहाँ लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगो को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।












