ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका दौरे से नाराज़ चीन ने शुरू किया ताइवान को घेरने का तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास

ईदुल अमीन
डेस्क: ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका दौरे पर जाने से नाराज़ चीनी ने ताइवान की घेराबंदी का पूर्वाभ्यास शुरू किया, साथ ही चीन ने यह भी कहा है कि यह ताइवान की सरकार के लिए कड़ी चेतावनी है। मिल रही जानकारी के अनुसार चीन की सेना ने ताइवान की घेराबंदी का अभ्यास शुरू कर दिया है।

समुद्र के बीच बनी यह गै़र आधिकारिक रेखा ही ताइवान को चीन से अलग करता है। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, ताइवान द्वीप के चारों ओर यह सैन्य अभ्यास किया जाएगा। चीनी सेना ने इस अभ्यास के दौरान लंबी दूरी तक मार करने वाले राॅकेट, नेवी डेस्ट्राॅयर, मिसाइल बोट, एयरफोर्स के फाइटर, बाॅम्बर, जैमर और ईंधन भरने वाले वाहनों को तैनात किया है। ताइवान स्वयं को एक संप्रभु देश मानता है। हालांकि चीन का दावा रहा है कि ताइवान उसका ही एक हिस्सा है।











