राज्य सभा सांसद संजय राऊत को लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से हत्या की धमकी

तारिक़ खान
डेस्क: राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। संजय राउत ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। संजय राउत को एक मैसेज आया था। मैसेज में राउत को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह जान से मारने की बात कही गई है। धमकी भरे मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया गया है।
Maharashtra | Shiv Sena (Uddhav Thackeray) leader & RS MP Sanjay Raut received a threat message from Lawrence Bishnoi gang mentioning murdering him like Punjabi Singer Sidhu Moose Wala in Delhi. Sanjay Raut has filed a complaint. Police are conducting probe: Police
(File Pic) pic.twitter.com/LXMQKP1fp1
— ANI (@ANI) April 1, 2023
संजय राउत को दिए गए धमकी भरे मैसेज में सलमान खान को भी मारने की बात लिखी है। मैसेज में संजय राउत को गाली देते हुए हिंदू विरोधी कहा गया है। संजय राउत को मिले मैसेज में कहा गया- ‘हिंदू विरोधी। मार दूंगा तुझे। दिल्ली में मिल तू आके… (AK) 47 से उड़ा दूंगा… मूसेवाला टाइप। लॉरेंस की ओर से मैसेज है… सलमान और तू फिक्स।’

वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इस शख्स का नाम राहुल तलेकर बताया गया है, जिसे पुणे क्राइम ब्रांच ने मुंबई पुलिस के इनपुट पर बीती रात, 31 मार्च को पकड़ा था। राहुल तलेकर को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम आया था।











