सोनभद्र: जमीन विवाद में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर किया अधेड़ की हत्या, आरोपी फरार, तफ्तीश में जुटी पुलिस

ईदुल अमीन
डेस्क: महज़ ज़मीन विवाद को लेकर विपक्षियो ने अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर डाला. मामला सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव का है जहाँ आज शनिवार को जमीन विवाद में कुछ मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना की सूचना पाकर सदर कोतवाल मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नन्द कुमार के पुत्र अनिल ने तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।











