ये कहाँ आ गये हम: 15 वर्षीय किशोर ने 3 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म

संजय ठाकुर
डेस्क: बलिया में भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ 3 वर्ष की मासूम के साथ गाँव के ही एक 15 वर्षीय किशोर ने मासूम को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। पीडिता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया तथा आरोपी को न्यायलय भेज दिया। उधर दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई।

वही जब सोमवार को लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी तो इसके बाद लिखित सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। बताते चले कि आज मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को बरौली मंदिर के पास से पकड़ा।











