ईदुल अमीन
डेस्क: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त कर दिया है। इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ क़ानूनी क़दम उठाने से पहले पार्टी चुनाव आयोग के समक्ष अपील दायर करेगी। दरअसल ममता बनर्जी ने साल 1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी बनाई थी। साल 2014 में पार्टी को राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिला था।
सोमवार को चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त कर दिया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मंगलवार को टीएमसी के एक नेता ने कहा है कि पार्टी इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अदालत में जाने से पहले चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी क़ानूनी विकल्प तलाशने से पहले पार्टी यही क़दम उठाने जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…