तालाब में डूबी तीन किशोरी, दो का शव बरामद, तीसरी की तलाश जारी

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में उस वक्त कोहराम मच गया जब पिता को खाना देने जा रही तीन लड़कियां शारदा नदी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शवों की तलाश शुरू कर दी है। घटना जिले की भीरा थाना क्षेत्र के बंसी नगर पिपरिया भूड़ की बताई जा रही है।

वही सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई इसके बाद गोताखोरों की मदद से 2 लड़कियों के शव को बरामद कर लिया गया वहीं एक लड़की के शव की खोजबीन जारी है। समाचार संकलित किये जाने तक तीसरी किशोरी का शव नही मिला है। खोजबीन जारी है।











