अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में जीत का किया दावा

ईदुल अमीन
डेस्क: रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में जीत का दावा करते हुए जनता को संबोधित किया है। अर्दोआन दूसरे दौर के मतदान में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। बताते चले कि तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में 50 फीसद से अधिक मत हासिल करने की ज़रूरत होती है।
Kısıklı'dayız. 🇹🇷 https://t.co/KQSKDAroPD
— Recep Tayyip Erdoğan (@RTErdogan) May 28, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स में मिल रही जानकारी के अनुसार तुर्की के शीर्ष निर्वाचन परिषद ने कहा कि अर्दोआन को अब तक की गिनती में 54.47 फीसद वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदारलू को 45.53 फीसद वोट मिले हैं। इस अनुपात में देखे तो अर्दोआन की जीत सुनिश्चित हो चुकी है।












