उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन की दुकानों पर मिलेगा दूध, साबुन, मिठाई सहित बेबी केयर और अन्य 39 उत्पाद, जाने किन सरकारी दुकानों पर मिलेगा ये सामान

मो0 कुमेल/ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश में अब सरकारी राशन की दुकानों पर दूध पाउडर, साबुन, मिठाई और बेबी केयर उत्पाद समेत 39 दूसरे सामान मिलेंगे। ये सामान उन मुख्य मार्गों पर बनी राशन की दुकानों पर मिलेंगे, जहां से भारी वाहनों का आवागमन हो सके। स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी वस्तुएं भी मिलेंगी। साथ ही सामानों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य और रसद विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया दिया है।

साथ ही वॉल हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला बार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन और जूट की रस्सी, प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला) और प्लास्टिक की बाल्टी, मग और छन्नी की बिक्री भी उचित दर विक्रेता कर सकेंगे। इसके साथ इनमें हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर और बेबी केयर उत्पाद जैसे डायपर, बेबी साबुन, मसाज तेल, वाइप्स और बॉडी लोशन भी मिलेंगे, जिससे आम आदमी को अब एक ही दुकान पर राशन के साथ इन तमाम चीजों का फायदा मिल सकेगा।











