संभल में फर्जी वोटर कार्ड के साथ 60 महिलाओ समेत 130 लोग गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में

तारिक़ खान
डेस्क: कल गुरूवार को उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का पहले चरण का मतदान शुरू होते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने संभल जिले से कुल 130 लोगों को फर्जी वोटर आई-कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए संभल के एसपी ने कहा, “फर्जी वोटर कार्ड के साथ कुल 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कुल 60 महिलाएं और 70 पुरुष शामिल हैं।”












