कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, बोले सुरजेवाला- “खड़गे को परिवार समेत मरवाना चाहती है बीजेपी”

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के लोगों की हत्या की साजिश रच रही है। कर्नाटक के चित्तापुर के बीजेपी उम्मीदवार का एक कथित वीडियो जारी करते हुए सुरेजवाला ने कहा, ”मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की कुटिल और घिनौनी साजिश बताता है कि राजनीतिक विमर्श कितना नीचे गिर सकता है।’

पीएम मोदी आज बेंगलुरू साउथ लोकसभा सीट पर 26 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। वो रविवार को भी रोड शो करेंगे, जिसमें 10 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।











