बोली साक्षी मलिक: बृजभूषण शरण सिंह को रावण कहना भी रावण का अपमान

तारिक़ खान
डेस्क: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से भी अधिक समय से धरना देने वाले पहलवानों में शामिल साक्षी मलिक ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है। ओलंपिक पदक विजेता रहीं साक्षी मलिक ने कहा है कि “बच्चियों का शोषण करने वाला शख्स आराम से एसी में सोता है लेकिन हम सड़क पर न्याय की भीख मांग रहे हैं।”

बताते चले कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला पहलवानों ने एफआईआर दर्ज करवाया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले एक महीने से जंतर मंतर पर धरनारत है। खाप पंचायतो ने भी महिला पहलवानों का समर्थन किया है और साथ ही किसान संगठनो ने भी पहलवानों का समर्थन किया और उसको लेकर अपना अलग-अलग विरोध की रुपरेखा तैयार कर चुके है।











