कंबोडिया: मगरमच्छों की देखभाल करने वाला शख़्स फंसा मगरमच्छों के बाड़े में, पलक झपकते ही हुए टुकड़े

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: कंबोडिया में मगरमच्छों की देखभाल करने वाला एक शख़्स उनके बाड़े में फंस गया। लगभग 40 मगरमच्छों ने पलक झपकते ही उसके टुकड़े कर दिए। स्थानीय पुलिस ने कहा 72 साल के लुआन नाम अंडे पर बैठे एक मगरमच्छ को उसकी जगह से हटाने के लिए उनके बाडे़ में उतरे थे।

वो मगरमच्छ पालने वाले किसानों के संगठन के अध्यक्ष भी थे। 2019 में इसी फार्म में मगरमच्छों ने एक दो साल की बच्ची को मार डाला था। यह फार्म विश्व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर के सामने है। बताते चले कि दक्षिण एशियाई देशों में मगरमच्छों के अंडे, चमड़े और मांस का इस्तेमाल होता है।











