ईदुल अमीन
डेस्क: कर्णाटक चुनाव में भाजपा ने लगभग हर एक हथकंडा अपनाया था। कर्णाटक से भाजपा के कद्दावर नेता सीटी रवि वर्ष 2004 से चिकमैग्लुर के लगातार विधायक रहे है। उन्होंने चुनावों में वोकालिंगा मतो को रिझाने के लिए बयान दिया था कि दो वोकलिंगा समुदाय के योद्धाओ ने टीपू सुल्तान को मारा था। यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि खुद सीटी रवि वोकालिंग समुदाय से आते है मगर उनका उतना प्रभाव उस समाज पर नही है। बेशक वह खुद अपनी सीट आसानी से जीत जाते है।
सीटी रवि राज्य के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। रवि, बीएल संतोष के खेमे के नेता माने जाते हैं। बीएल संतोष बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी आलाकमान में उन्हें गिना जाता है। यही वजह है कि सीटी रवि राज्य में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। रवि राज्य के वोक्कलिगा समाज से आते हैं। हालांकि वोक्कलिगा समाज में उनका इतना प्रभाव नहीं दिखता। बीजेपी लंबे समय से वोक्कलिगा समाज को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश में है। हालांकि अब तक ऐसी सफलताएं नहीं मिलती दिखी।
सीटी रवि उस दौरान चर्चा में आए थे जब मार्च में उन्होंने टीपू सुल्तान की मौत पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने इस बात का समर्थन किया था कि दो वोक्कलिगा उरी गौड़ा और नान्जे गौड़ा ने टीपू सुल्तान को मारा था। सीटी रवि तब भी चर्चा में आए जब उन्होंने कहा कि किसको टिकट मिलेगा इसका फैसला किसी के किचन में नहीं होगा। उन्होंने ये भी कहा किसी को सिर्फ इस बात पर टिकट नहीं मिलेगा कि वो किसी का बेटा है। रवि येदियुरप्पा के विरोधी खेमे के नेताओं में गिने जाते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…