वाराणसी: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका

ए0 जावेद
वाराणसी: आज सोमवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियां गांव का है। बताते चले कि युवक के सिर में चोट के निशान भी हैं। वही हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हडकंप मच गया।

खेत में पहुँचते ही उसने सरकारी नलकूप के पास उसने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मौके पर एसीपी राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।











