असम समेत कई जगहों पर महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, ये रही तीव्रता

अजीत शर्मा
डेस्क: आज सोमवार की सुबह असम, मेघालय, उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके झटके महसूस किये गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार सुबह तेजपुर के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि सोमवार सुबह असम के सोनितपुर में 4।4 तीव्रता का भूकंप आया।












