हॉलीवुड के टीवी और सिनेमा राइटर्स हड़ताल पर, पढ़ें क्या है उनकी मांगें

आदिल अहमद
डेस्क: हॉलीवुड के टीवी और सिनेमा राइटर्स मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। कई बड़े स्टूडियो से वेतन से जुड़े मुद्दे पर बात नहीं बनने के कारण उन्होंने ये फ़ैसला लिया है। गौरतलब है कि पिछले 15 सालों में पहली बार राइटर्स गिल्ड ऑफ़ अमेरिका के नौ हज़ार राइटर्स, यानी उनके 98 प्रतिशत वोटिंग मेंबर हड़ताल पर हैं।

इस बार लेखकों का झगड़ा एलायंस मोशन पिक्चर एंड टेलीविज़न से है जो कि डिज़नी और नेटफ़्लिक्स जैसे बड़े स्टूडियो का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेखक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म से अधिक सैलरी और ज़्यादा प्रॉफ़िट शेयरिंग की मांग कर रहे हैं।











