नगर निकाय चुनाव: जारी है मतदान, उत्साह से लबरेज़ नज़र आये मतदाता, देखें दिल छू लेने वाली कुछ खूबसूरत तस्वीरें

शाहीन बनारसी
डेस्क: नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद होगा। मतदान जारी है। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें लगीं हैं। वही इस मतदान के दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही है जो हमारे दिल को छू रही है। आइये कुछ खुबसूरत तस्वीरों से हम आपको रूबरू करवाते है।







जनपद वाराणसी में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। पुलिस फ़ोर्स भी अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है। मतदाता की भारी भीड़ बूथ की ओर जाती दिखाई दे रही है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.












