पीएम मोदी ने कांग्रेस पर 91 बार गाली देने की बात किया, ये नही बताया कि उन्होंने कर्णाटक के लिए क्या किया: राहुल गाँधी

आदिल अहमद
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर 91 बार गाली देने के आरोप का जवाब दिया है। राहुल गांधी ने सोमवार को तुरुवेकरे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गालियां दीं, लेकिन आपने कर्नाटक के लिए क्या किया, इस पर कोई बात नहीं की।’

इससे पहले उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी रविवार को कर्नाटक की एक रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए इसी तरह की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने केवल अपने बारे में बात की और कर्नाटक के लोगों के बारे में कोई बात नहीं की। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी।











