पढ़ें पहलवानों के साथ हो रहे सुलूक पर क्या बोली अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारतीय पहलवानों की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और उनके साथ पिछले दिनों हुए व्यवहार पर कड़ी टिप्पणी की है। भारतीय पहलवान बीते एक महीने से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की यौन शोषण के मामले में गिरफ़्तारी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पहलवानों में विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे नामचीन खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीते हैं।

हमें जानकारी है कि इस मामले में जांच की ओर एक क़दम बढ़ा दिया गया है। लेकिन इस दिशा में ठोस कार्रवाई होने के लिए कुछ और क़दम उठाने की ज़रूरत है। हम आग्रह करते हैं कि ये जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए और इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विचार किया जाए।”











