बृज भूषण शरण सिंह अगर सच्चे है तो अपना नार्को टेस्ट करवा ले: साक्षी मलिक

शाहीन बनारसी
डेस्क: कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाते हुवे कार्यवाही की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरने दे रहे पहलवानों ने अब बृज भूषण शरण सिंह को लाइ डिटेक्टर टेस्ट करवाने का चैलेन्ज दिया है। उनका कहना है कि अगर वह खुद को सच्चा मानते है तो अपना नार्को टेस्ट करवा ले।

प्रदर्शन का हिस्सा रहे बजरंग पुनिया ने कहा, “हम चाहते हैं कि आईओए का एड हॉक पैनल ही सभी कंपटीशन का आयोजन करे। अगर कुश्ती फ़ेडरेशन के अध्यक्ष इससे जुड़े रहेंगे, तो हम विरोध करेंगे।” प्रदर्शनकारी खिलाड़ी सिंह की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं। उन पर सात लड़कियों से यौन उत्पीड़न का आरोप है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने दो एफ़आईआर दर्ज किए थे। मगर अभी तक इस मामले में पीडिताओ का सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज नही हुआ है।











