तमिलनाडु: ज़हरीली शराब पीने से 11 लोगो की हुई मौत, दो गिरफ्तार

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: दो अलग-अलग घटनाओं में कथित जहरीली शराब पीने से तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि विल्लुपुरम जिले में सात और चेंगलपट्टू जिले में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये भी बताया कि 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की आपूर्ति करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने कहा कि विशेष टीमें और संदिग्धों की तलाश कर रही हैं।












