विवादों में रहे इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन, वैक्यूम क्लीनर बेचने से जीवन की शुरुआत कर इटली के बने सबसे सफल बिजनेसमैन

शफी उस्मानी
डेस्क: विवादों में रहे इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन हो गया है। वो 86 साल के थे। बर्लुस्कोनी चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे थे। मीडिया मैगनेट माने जाने वाले बर्लुस्कोनी का इटली में काफी असर था। वो दूसरे विश्व युद्ध के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। 1994 से 2011 के बीच वो तीन बार इस पद पर रहे।

अपने करियर में उन पर रिश्वत, टैक्स चोरी और एक नाबालिग सेक्स वर्कर के साथ सेक्स करने के आरोप लगे। लेकिन उनके समर्थक मानते हैं कि उन्होंने इटली में उद्योग जगत के लिए बेहतर माहौल बनाया और इटली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का का क्रेडिट उन्हें जाता है। अपने इस अंदाज़ की वजह से वो दुनिया भर में वह पहचाने जाते थे। वो एक कामयाब कारोबारी भी थे और उन्हें व्यावसायिक कौशल की वजह से भी पहचाना जाता था। ताउम्र उनके साथ विवादों का भी नाता रहा। उनके नाम के साथ कई स्कैंडल जुड़े और उन्हें क़ानूनी मुकदमों का सामना करना पड़ा। उन्होंने जो पार्टी बनाई थी, वो अभी इटली के सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।











