मदरसा फैजुलउलूम के मैनेजर साहब…! आप कह रहे है कि पानी की टंकी में बिल्ली क्या चूहा भी नही जा सकता, इतने बड़े होल से तो सब जा सकता है

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह हुवे छात्रो के हंगामे के दरमियान बिल्ली की बात सबसे पहले आई थी। जिसके बाद मदरसे की सञ्चालन कमेटी ने दावा किया कि पानी की टंकी के चारो तरफ दिवार है और ऊपर सीमेंट की छत है। सिर्फ पानी जाने और निकलने के लिए पाइप लगी है और उसके अन्दर बिल्ली क्या चूहा और मच्छर भी नही जा सकता है।

मगर हमारे एक सुधि पाठक ने उसी टंकी के एक वीडियो का स्क्रीन शॉट भेजा जिसको आप देख रहे है। इतने बड़े होल के बाद मदरसा कमेटी के दावे शक के दायरे में है। वही स्थानीय हमारे एक पाठक ने यह भी कहा कि इसको भी रातो रात बंद करने की तैयारी मदरसा कमेटी की चल रही है। अगर ऐसा होता है तो छात्र हित में तो बेहतर हो होगा कि किसी प्रकार के जानवर का टंकी में जाने का कोई रास्ता ही नही बचेगा। हकीकत ये भी है कि हर मिनट कोई उसके ऊपर नज़र भी नही रखा सकता है। वैसे इसको एक जाली से भी पैक करवा देने से यह मार्ग बंद हो जायेगा।











