केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में सिलिंडर में आग लगने से हुआ हादसा, यात्रियों को रोका

मो0 कुमेल
डेस्क: आज शुक्रवार की सुबह केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार होटल में सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी।












