आदिल अहमद
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पाँच जून को अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी, प्रधानमंत्री और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी और आरएसएस के पास भविष्य को देखने की क्षमता नहीं है। उनसे आप कुछ भी पूछो, वे पीछे की तरफ़ देखते हैं। उनसे पूछो, ट्रेन एक्सिडेंट क्यों हुई, तो वे कहेंगे कि कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया।” ‘किताबों से आपने पीरियोडिक टेबल, इवोल्यूशन क्यों निकाल दिया, तो कहेंगे भइया कांग्रेस ने 60 साल पहले ये किया। उनका तुरंत जवाब पीछे देखने का होता है।’
“यह सब बीजेपी और आरएसएस के साथ हो रहा है। आप उनके मंत्रियों को, प्रधानमंत्री को सुनिए, आप कभी नहीं पाएंगे कि वे भविष्य की बात कर रहे हैं, वे सिर्फ भूतकाल की बात करते हुए मिलेंगे।” राहुल गांधी ने कहा कि मुझे याद है कि कांग्रेस के समय में ट्रेन एक्सिडेंट हुई थी लेकिन हमने कभी नहीं कहा कि इसके लिए ब्रिटिश लोग ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि कांग्रेस के मंत्री ने कहा था कि मेरी ज़िम्मेदारी है और मैं इस्तीफा देता हूं।”
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कि भारत में दो विचारधाराओं की लड़ाई है और इस लड़ाई में एक तरफ महात्मा गांधी खड़े हैं और दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे। राहुल ने महात्मा गांधी को सबसे प्रभावशाली एनआरआई बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य की खोज में अपनी जीवन जिया, वहीं दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे ने हिंसा और ग़ुस्से से भरी जिंदगी गुजारी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…