फिल्म आदिपुरुष को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री, कहा- फिल्म बनाने वाले को बजरंगी ही बचाए

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: रिलीज़ के बाद से फ़िल्म आदिपुरुष विवादों में है। फिल्म में डायलॉग्स की भाषा को ‘अभद्र और अपमानजनक’ बताते हुए दर्शकों ने अपनी शिकायतों को सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किया। कई दूसरे अभिनेता और निर्देशक भी अपनी नाराज़गी जता चुके हैं। इसी क्रम में अब बागेश्वर बाबा का नाम भी शामिल हो गया है। हालांकि नाराजगी के बाद फिल्म के मेकर्स को कुछ डायलॉग बदलने पड़े हैं।

हालांकि फ़िल्म निर्माताओं ने कुछ डायलॉग्स हटा दिए हैं लेकिन लोगों की सबसे ज़्यादा आपत्ति लंका दहन से पहले हनुमान के किरदार के उस डायलॉग को लेकर है जिसमें वो कहते हैं, “कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की।”












