भोपाल के सरकारी दफ्तर में लगी आग, कई अहम दस्तावेज़ जलकर ख़ाक होने की संभावना, कांग्रेस ने लगाया सरकार पर आग के बहाने घोटाले का अहम् दस्तावेज़ साजिशन जलाने का आरोप

शाहीन बनारसी
डेस्क: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश सचिवालय के करीब स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार को आग लग गई। सतपुड़ा भवन में कई अहम कार्यालय हैं। आग तीसरी मंज़िल में लगी थी जो फैल कर छठी मंज़िल तक पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिये 20 से ज़्यादा दमकलों की मदद ली जा रही है। आग लगने के कारणों की अभी सही वजह पता नहीं लगी है।

आज प्रियंका गांधी जी ने जबलपुर में "विजय शंखनाद रैली" में घोटालों को लेकर हमला बोला तो सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई जिसमें महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई है ।
कहीं आग के बहाने घोटालों के दस्तावेज जलाने की साज़िश तो नहीं !
यह आग मप्र में बदलाव के संकेत दे रही है ।#विजय_शंखनाद pic.twitter.com/qypn06HSuO— Arun Subhash Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) June 12, 2023
कांग्रेस ने इस आग को लेकर आशंका जताई है कि इसमें कुछ साज़िश भी हो सकती है। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने ट्ववीट कर कहा, ‘आज प्रियंका गांधी जी ने जबलपुर में “विजय शंखनाद रैली” में घोटालों को लेकर हमला बोला तो सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई जिसमें महत्वपूर्ण फ़ाइलें जलकर राख हो गई हैं। कहीं आग के बहाने घोटालों के दस्तावेज जलाने की साज़िश तो नहीं।’











