पढ़ें बृजभूषण शरण सिंह को क्यों स्थगित करनी पड़ी “जनचेतना रैली”

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में होने जा रही जनचेतना रैली को स्थगित कर दिया है। इसकी सुचना कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट के ज़रिए दी है।

माना जा रहा था कि सिंह इस रैली के ज़रिए अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन करना चाह रहे हैं। हालांकि, बीजेपी अपने आपको इस रैली से दूर रखने की कोशिश करते दिखाई दी थी। बीजेपी के अयोध्या ज़िला अध्यक्ष ने बताया था कि आधिकारिक रूप से भाजपा का महारैली के कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है।











