कर्नाटक के कलबुर्गी ज़िले में रेत माफिया ने पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से रौंदा

सुफियान खान
डेस्क: कर्नाटक के कलबुर्गी ज़िले में रेत की चोरी के दौरान वहां तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया गया। जिस जगह पर ये घटना हुई है, वहां ट्रैक्टर से रेत की चोरी की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग की ओर रेत की चोरी को लेकर पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 51 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल एम0 चौहान को वहां पर तैनात किया गया था।

कलबुर्गी के जेवारगी तालुक के नारायणपुर गांव में 9000 मिट्रिक टन रेत रखा गया है जिसमें 3000 मिट्रिक टन रेत लोक निर्माण विभाग का है और बाक़ी एक लीज़ होल्डर का। जिस रेत की चोरी की जा रही थी वो लोक निर्माण विभाग का था। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रैक्टर के ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया है।











