उत्तराखंड सरकार की बनाई समिति ने तैयार किया समान नागरिक संहिता पर मसौदा

तारिक़ खान
डेस्क: उत्तराखंड की भाजपा सहित सरकार की ओर से गठित समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई समिति ने आज शुक्रवार बड़ा एलान करते हुवे बताया है कि उन्होंने इस मसौदे को तैयार कर लिया गया है। इस समिति की अध्यक्षा सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने समाचार एजेंसियों से बात करते हुए कहा है कि इस ड्राफ़्ट के साथ विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को सौंपी जाएगी।

#WATCH समिति ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, राज्य वैधानिक आयोग के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक संप्रदायों के नेताओं के साथ भी बातचीत की… मुझे आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का मसौदा अब पूरा हो गया है। ड्राफ्ट के साथ विशेषज्ञ… pic.twitter.com/pBLKjm9X4G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2023
उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने बताया है कि ‘समिति ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, राज्य वैधानिक आयोग के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक संप्रदायों के नेताओं के साथ भी बातचीत की है। इस विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में क्या मसौदा तैयार किया है अभी इसकी जानकारी नही दिया गया है।











