ओडिशा में एक बार फिर पटरी से उतरी मालगाड़ी

ईदुल अमीन
डेस्क: ओडिशा के बरगढ़ में एक बार फिर से मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर सामने आई है। यह मालगाड़ी बरगढ़ जिले में मेंधापली के पास उतरी है। ट्रेन में प्राइवेट सीमेंट कंपनी का सामान भरा था।

बताते चले कि दो जून शुक्रवार को ही बालासोर में भीषण रेल हादसा हुआ था, जिसमें 275 लोग अपनी जान गंवा चुके है और बहुत इस दुर्घटना में घायल हुए है।











