फ़्रांस में जारी हिंसा में अब तक 3800 आगज़नी की घटनाओ पर नाराज़ हुई संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार एजेंसी, किया तल्ख़ टिप्पणी
आफताब फारुकी
डेस्क: फ्रांस में बीते तीन दिनों से जारी हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक दो हज़ार गाड़ियां जलाई जा चुकी हैं। 492 घरों को नुकसान पहुंचा है। समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, बीती रात ही आगजनी की 3800 घटनाएं दर्ज की गयी हैं। इसके साथ ही अब तक 875 लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया गया है।

फ्रांसीसी सरकार ने हिंसा के इस दौर को थामने के लिए चालीस हज़ार पुलिसकर्मियों को तैनात किया हुआ है। इसके साथ ही तमाम कस्बों में कर्फ़्यू लगाया जा चुका है। फ्रांसीसी शहर मारसे में शाम सात बजे के बाद से सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ब्रसेल्स में जारी यूरोपीय देशों की एक बैठक को छोड़कर पेरिस लौट आए हैं। कुछ वक़्त पहले मैक्रों और फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्ने के बीच आपातकालीन बैठक हुई है।











