देखे वीडियो और तस्वीरे कैसे बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ की लागत से बन रहा ‘मुख्यमंत्री के सपनो’ का पुल बिखर गया ताश के पत्तो की तरह, विपक्ष ने लगाया नितीश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप

शफी उस्मानी (इनपुट: अनिल कुमार)
पटना: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर 1700 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भरभरा कर ताश के पत्तो की तरह ढह गया। खगड़िया को भागलपुर से जोड़ने वाले अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज के गिरने से नीतीश सरकार एक बार फिर भ्रष्टाचार जैसे आरोपों से घिर गई है। इस पुल के चार पिलर गिरकर गंगा में समा गए हैं।

भागलपुर में 1700 करोड़ के लागत से बन रहा पुल देखे कैसे ताश के पत्तो की तरह बिखर गया pic.twitter.com/MrqUC67Tp6
— PNN24 News (Editor) (@AzamiTariq) June 4, 2023
जानकारी के अनुसार यह पुल भागलपुर में गंगा नदी पर बनने वाला सबसे बड़ा पुल है। आगवानी सुलतानगंज पुल के अचानक भरभराकर गिरने के दौरान कई लोग इसका लाइव वीडियो बनाते देखे गए।












