करणी सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष अजय सेंगर की सरेराह 2 लोगो द्वारा गालियों की बौछार करते हुवे पिटाई का हुआ वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया जाँच शुरू

शाहीन बनारसी
डेस्क: अपने विवादित बयानों के अक्सर चर्चा में रहने वाले करणी सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष अजय सेंगर को संविधान बदलने का बयान भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पनवेल में दो लोगो ने उनकी गालियों की बौछार करते हुवे थप्पड़ो से जमकर सरेराह पिटाई कर दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नोट : विडियो मे माँ बहन की भरपूर गाली का इस्तेमाल हुआ है कृपया ध्यान रखे 🙏#करणी_सेना के #अजयसिंह_सेंगर की महाराष्ट्र के पनवेल मे कुटाई हुई है !!
नाथूराम गोडसे की जयंती मनाते रहे है और हिंदु जगाते रहे है, आज हिंदु कुछ ज्यादा ही जाग गया और उन्ही को कुट दिया 🤣 मै इस घटना की… pic.twitter.com/7qFP7G26hD
— Vinay Dubey (@the_VinayDubey) June 27, 2023
बताया जा रहा है कि सेंगर किसी काम से पनवेल नगर निगम के मुख्यालय में आए थे, तभी उनके साथ यह घटना घटित हुई है। वीडियो में सेंगर की पिटाई करने वाले दो लोगो की पहचान सुभाष गायकवाड़ और सागर पगारे के रूप में हुई। बताते चले कि कुछ दिन पहले सेंगर ने कहा था कि देश के संविधान को बदलने का समय आ गया है। उनके इस बयान से भीम शक्ति संगठन नाराज है।
घटना कारित करने वालो ने भी मीडिया को अपना बयान दिया है और कहा है कि अजय सेंगर बार बार बाबा साहेब का अपमान कर रहे है। भीम शक्ति संगठन के सदस्य गायकवाड़ और पगारे दोनों ने कहा कि उन्होंने डॉ0 बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के खिलाफ सेंगर द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों के जवाब में उन्होंने ऐसा किया है, अगर सेंगर ने दोबारा ऐसा कोई बयान दिया तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।










