उच्चाधिकारियों का हुआ आदेश तो सघन वाहन चेकिंग के लिए सडको पर उतरी वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, नियमो का पालन न करने वालो का जमकर कटा चालान, साथ हुई पैदल गश्त

ए0 जावेद
वाराणसी: शहर में बढ़ते जाम की समस्या का सबसे बड़ा कारण यहाँ की यातायात व्यवस्था में नियमो का पालन न होना है। ‘पहले हम जायेगे, भले नियम टूट जाए’ के तर्ज पर चलने वाले अपने शहर बनारस की सडको पर आज शाम होते ही जमकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

इसके बाद देर शाम बनारस की गलियों में पुलिस ने पैदल गश्त मामूर के अनुसार किया। गश्त के दरमियान संदिग्ध दिखाई देने वालो को रोका और टोका गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था का पालन करने हेतु भी लोगो से अपील किया। यह पैदल गश्त ख़ास तौर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र और भीड़ भाड वाले इलाको तथा मुख्य बाजारों में हुई ताकि असामाजिक तत्वों पर दबाव बना रहे।











