उच्चाधिकारियों के आदेश पर दालमंडी की बुज़ुर्ग महिला को दिलवाया एसीपी दशाश्वमेघ ने उनका हक, थानाध्यक्ष को किया निर्देशित कि दिलवाए बुज़ुर्ग महिला को उसके हक के दोनों कमरे

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र स्थित दालमंडी के काजीपुरा कला निवासिनी बुज़ुर्ग महिला नजमा बेगम के बेटे द्वारा उनके कमरों पर कब्ज़ा नाजायज़ करने का आरोप लगाते हुवे वायरल वीडियो का मामला आज उच्चाधिकारियों के चौखट पर पंहुचा। जहा से एसीपी दशाश्वमेघ को मामले में जाँच कर समाधान करवाने हेतु निर्देशित किया गया।


बुज़ुर्ग महिला ने अपने वायरल वीडियो में दशाश्वमेघ पुलिस द्वारा इन्साफ न मिलने की भी बात कही थी। जिसके बाद आज सुबह मामले में पड़ी एक दरख्वास्त पर अडिशनल सीपी संतोष सिंह ने एसीपी दशाश्वमेघ को मामले की जाँच कर समाधान हेतु निर्देशित किया था। जिसके क्रम में संपूर्ण घटनाक्रम जानकार बुज़ुर्ग महिला का बयान लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष दशाश्वमेघ को निर्देशित किया है। मामले में दशाश्वमेघ थानाध्यक्ष समाचार लिखे जाने तक ताला खुलवाने के लिए बुज़ुर्ग महिला के छोटे बेटे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे है।











