सावन माह और ईद-उल-अजहा के मद्देनज़र प्रशासन ने किया पीस कमेटी के साथ बैठक

ए0 जावेद
वाराणसी: आगामी त्योहार के मद्देनजर आने वाले श्रावण व बकरीद पर्व को देखते हुए गोदौलिया स्थित एक होटल में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता डीसीपी (काशी) आर0एस0 गौतम ने की। बैठक में शहर के सम्भ्रांत नागरिकों व पार्षदों की उपस्थिति रही।

बैठक में सीताराम केशरी, अवनीश यादव ‘विक्की’, विजय द्रिवेदी, मार्कंडेय तिवारी, रवि यादव, सन्नी तुलस्यान, शाहिद अली, शाहिद जमाल, अली अख्तर, मुनिद अहमद, हाजी जावेद, धीरेंद्र गुप्ता, कमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन फरीद अहमद ने किया।











