नवाब मलिक की अंतरिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई स्थगित, वही मनीष सिसोदिया की याचिका पर सीबीआई और ईडी को नोटिस हुआ जारी, 28 को होगी सुनवाई

आदिल अहमद
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी, वही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई मुक़र्रर किया है। बताते चले कि मनीष सिसोदिया पर कथित शराब घोटाले का आरोप है और वह जेल में है। वही नवाब मलिक जो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद 23 फरवरी, 2022 से जेल में हैं।

मनीष सिसोदिया की याचिका पर होगी 28 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज मामलों में जमानत की मांग करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिकाओं पर नोटिस जारी किया। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने बीमारी से पीड़ित अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति देने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करने वाली सिसोदिया की याचिका पर भी नोटिस जारी किया। अदालत 28 जुलाई को अंतरिम जमानत की याचिका पर विचार करेगी। आम आदमी पार्टी (आप) नेता इस साल 26 फरवरी से हिरासत में हैं।











